सूरज से अपेक्षा
धूप दे पर लू नहीं
बादल से अपेक्षा
पानी दे पर बाढ़ नहीं
हवा से अपेक्षा
ठंडक दे पर आंधी नहीं
रास्ते से अपेक्षा
मंजिल दे पर छाले नहीं
धरा से अपेक्षा
जगह दे पर भूकंप नहीं
मित्र से अपेक्षा
सवाल करे पर विरोध नहीं
पड़ोसी से अपेक्षा
मदद करे पर मांगे नहीं
बच्चे से अपेक्षा
मांग करे पर रूठे नहीं
साथी से अपेक्षा
सब सुने कुछ पूछे नहीं
ऊपरवाले से अपेक्षा
सुख दे पर दर्द नहीं
जीवन का अंत है
अपेक्षाओं का अंत नहीं
......रजनीश ( २२.१०.२०२०, गुरुवार)