Showing posts with label कीमत. Show all posts
Showing posts with label कीमत. Show all posts

Saturday, February 22, 2020

समझ



न पाने में न होने में
 कीमत जानी है खोने में

जो बीत गई सो बात गई
अब रक्खा है क्या रोने में

 मिट्टी में  जो सोंधी खुशबू
वो कहां मिलेगी सोने में

काटो तो वक्त नहीं लगता
महीनों लगते है बोने में

पल भर में जो इक दाग लगे
उसे उमर बीतती धोने में

......रजनीश (२२ फरवरी २०२०)






Thursday, January 22, 2015

आज का मौसम

घट रही पेट्रोल की कीमत यारा धीरे धीरे
लॉन्ग ड्राइव पर चलें अब तो हर दिन शाम सबेरे

जनता मांगे है नेता जो करें देश की सेवा
नेता मांगे है सत्ता ताकि मिले कैश और मेवा

बता धर्म को खतरा, डालते क्यों लोगों में फूट
धर्म की आड़ में बैठकर क्यों रहे जनता को लूट
                             ..........रजनीश ( 22.01.15)


पुनः पधारकर अनुगृहीत करें .....