Sunday, February 20, 2011

दुनिया

DSC00418
जहां रहता हूँ  मैं, है वो  इक दुनिया,
जहां घर तुम्हारा  , वो भी इक दुनिया...

देखा था जिसे ख्वाब में ,  वो इक दुनिया,
हक़ीक़त में जो मिली ,  वो भी इक दुनिया...

था छोड़ा कल जिसे,  वो इक दुनिया,
कल मिलूँगा जहां तुमसे,  वो भी इक दुनिया...

बाहर  मिली जो मुझसे,  वो इक दुनिया,
ज़िंदा जो मेरे भीतर , वो भी इक दुनिया...

है तेरी और  मेरी, साझा वो इक दुनिया,
है ना तेरी  और ना मेरी ,  भी इक दुनिया !

तेरी दुनिया के अंदर मेरी, वो  इक दुनिया,
मेरी दुनिया के अंदर  तेरी, भी इक दुनिया...

जो मेरे कदमों तले कुचली, वो थी इक दुनिया,
जिसे  हाथों में है सम्हाला , ये भी इक दुनिया ...
.....रजनीश (20.02.2011)

7 comments:

रचना दीक्षित said...

जैसी भी हमें तो बहुत भाती है ये दुनिया.

Kailash Sharma said...

अलग अलग रंगों में, फिर भी सुन्दर है ये दुनियाँ..बहुत सुन्दर प्रस्तुति

Patali-The-Village said...

सुन्दर है ये दुनियाँ अलग अलग रंगों में| बहुत सुन्दर प्रस्तुति|

संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

रंग बिरंगी है ये दुनिया

ZEAL said...

इस रंग बिरंगी दुनिया के विभिन्न पहलुओं पर बहुत ख़ूबसूरती से प्रकाश डाला है आपने ।
बधाई ।

Er. सत्यम शिवम said...

सच में ये दुनिया बहुत ही प्यारी है,और आपकी कविता उतनी ही न्यारी है।

*गद्य-सर्जना*:-“तुम्हारे वो गीत याद है मुझे”

रंजना said...

सच है...कई रंगों में रंगी है एक दुनियां में कई कई दुनिया.....

पुनः पधारकर अनुगृहीत करें .....