Showing posts with label गणतन्त्र. Show all posts
Showing posts with label गणतन्त्र. Show all posts

Monday, January 26, 2015

हम हैं गणतन्त्र ...

हम हैं गणतन्त्र
संप्रभुता सम्पन्न
समाजवादी है मन
धर्मनिरपेक्ष लोकतन्त्र
हम हैं गणतन्त्र

हम हैं आजाद
उड़ें ऊंचे आकाश
हो सबका विकास
प्रगति बने मंत्र
हम हैं गणतन्त्र

है स्वर्णिम इतिहास
संस्कृति है पास
विश्व अपना कुटुंब
सबसे प्रेम बने मंत्र
हम हैं गणतन्त्र

निर्धन का उत्थान
नारी को मिले स्थान
जय जवान जय किसान
युवाशक्ति बने मंत्र
हम हैं गणतन्त्र

विज्ञान का प्रसार
ज्ञान का संचार
सदी 21वीं हमारी
हो मजबूत अर्थतन्त्र
हम हैं गणतन्त्र

             ......रजनीश ( 26.01.15 )


गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 
पुनः पधारकर अनुगृहीत करें .....